Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र

‘तो सस्ते पेट्रोल के लिए सुहाने मौसम का इंतजार करें’-प्रियंका चतुर्वेदी


नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तंज कसा है।

प्रियंका ने उनके बयान पर चुटकी लेते हुए एक ट्वीट कर कहा, ‘आह! जलवायु परिवर्तन ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार है, इसलिए भारतीयों, हमें अपनी कारों में सुहाने सफर के लिए सुहाने मौसम का इंतजार करना चाहिए:-) और यहां सभी उच्च उत्पाद शुल्क के लिए भारत सरकार की अनावश्यक आलोचना कर रहे हैं। भगवान की इच्छा और कार्य ही इसके पीछे का वास्तविक कारण है।’

क्या कहा था धर्मेंद्र प्रधान ने

शुक्रवार को दिनों के वाराणसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा था कि, ‘सर्दी के कारण गैस के दाम बढ़े हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलेगा, दाम कम हो जाएंगे।

गौरतलब है कि तीन दिन की राहत के बाद शनिवार को तेल के दामों में फिर बढ़ोत्तरी की गई। नई दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल के दामों में जहां 24-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। वहीं, डीजल के दाम 15-16 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गये। खबरों की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण घरेलू बाजार में तेल की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है।