Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी गरज के साथ बारिश! जानें 20 से 25 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम


नई दिल्ली, । दिल्ली-एनसीआर में दिन में धूप निकलने से सर्दी काफी हक तक कम हो गई है। शनिवार को कई इलाकों में हवाएं भी चली। मौसम विभाग ने रविवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। सुबह हल्का कोहरा पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उलब्ध जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मौसम बदलेगा। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि तेज बारिश को कोई संभावना नही है। इसके बाद बुधवार को दिन में तेज हवाएं चलेंगी। जबकि गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा रहेगा।

दिल्ली के तापमान की बात करें तो रविवार (20 फरवरी) से 25 फरवरी तक न्यूूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि सोमवार को तापमान में गिरावट हो सकती है। पारा 10 डिग्री के आस-पास रहेगा। वहीं, 20 से 25 फरवरी तक दिन का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। अब सुबह और शाम को ही ठंड का आभास हो रहा है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य है। सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत से 42 प्रतिशत के बीच रही।शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।