नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड


नयी दिल्ली (आससे.)। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज सुबह 5.30 बजे पालम और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9 और 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। बता दें कि राजधानी वासियों को इस हफ्ते कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। समूचा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। इस वजह से इस सप्ताह सर्द हवाएं रात के साथ-साथ दोपहर में भी ठिठुरन बढ़ायेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
हीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 और न्यूनतम 57 फीसदी रहा। लोधी रोड इलाका तीन डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, जफरपुर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 4.8 डिग्री सेल्सियस व पालम में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, इस सप्ताह तक दिल्ली वासियों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान के साथ दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की जायेगी। इस वजह से दोपहर में भी सर्दी का अहसास रहेगा। एक सप्ताह के बाद न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।