Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली कांग्रेस को मिला कार्यवाहक अध्यक्ष, देवेंद्र यादव संभालेंगे जिम्मेदारी


नई दिल्ली। दिल्ली में आम चुनाव के बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई पर अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के इस्तीफे के चलते मंडरा रहा संकट कुछ टला है। पार्टी ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

गौरतलब है कि देवेंद्र यादव वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भी वह अपनी ये जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार देर रात पार्टी के अध्यक्ष पद से चार पेज का लेटर लिख इस्तीफा दे दिया था, जिसे बाद में पार्टी ने स्वीकार कर लिया था।