Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

दिल्ली की तर्ज पर बनी‌ पंजाब की आबकारी नीति के विरोध में BJP का प्रदर्शन, CBI जांच करने की मांग


श्री मुक्तसर साहिब पंजाब सरकार की आबकारी पालिसी के खिलाफ भाजपा जिला लीडरशिप की ओर से प्रधान सतीश असीजा के नेतृत्व में पहले डीसी दफ्तर के बाहर चौक के पास धरना लगा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

वहीं इसके बाद एडीसी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा गया। प्रधान असीजा ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में आबकारी पालिसी लागू की थी।

दिल्ली की तर्ज पर पालिसी लागू

दिल्ली में आप के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को सीबीआई ने पकड़ लिया है, क्योंकि आबकारी पालिसी में बड़े स्तर पर धांधली होने की बात सामने आई है। जबकि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर पालिसी लागू की गई है। ऐसे में पंजाब में धांधली होने का संदेह है। इसलिए जहां भी सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

आप सरकार हर पैमाने पर फेल

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। आज दिन गोलीकांड हो रहे हैं।सरेआम लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। गुंडागर्दी से अराजकता का माहौल बना हुआ है। लोगों में भय का आलम है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हर पैमाने पर फेल साबित होती दिख रही है।

इस अवसर पर सर्कल एक के प्रधान राज कुमार भटेजा, महासचिव परमजीत शर्मा,भारत भूषण बिंटा, गुरचरण सिंह, राजीव दाबड़ा, संदीप भंडारी, सौरव बांसल,भंवर लाल शर्मा, पुष्पिंदर भंडारी,अनुराग शर्मा, सीत राम,पाला सिंह,नसीब सिंह,डा.गुरजीत सिंह,हरीश वाट्स, पप्पी चाहल भी मौजूद थे।