Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट बम विस्फोट में पुलिस ने किए कई खुलासे,


नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में डीआरडीओ (DRDO) के एक साइंटिस्ट को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक साइंटिस्ट रोहिणी जेल में एक वकील को बम धमाके में मारना चाहता था। वकील से उसकी काफी पुरानी रंजिश थी। इसी लिए इसने बम बनाया और उसको कोर्ट रूम 102 में रख दिया था। सीसीटीवी के आधार पर इस साइंटिस्ट की पहचान हुई है। आरोपित का नाम भारत भूषण कटारिया है। इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 1000 गाड़ियों की पड़ताल की, सीसीटीवी कैमरों जोकि 100 के करीब थे उनको खंगाला, संदिग्ध फुटेज को ट्रैक किया, एक हजार घंटे की फुटेज थी, उनकी पड़ताल के बाद एक कड़ी बनी। क्राइम सीन का निरीक्षण किया जहां NSG के साथ FSL की ट्राम भी थी। उस बैग को मुम्बई में एक कंपनी बनाती थी जिसको बाद में बंद कर दिया गया था। बैग की मदद से भी आरोपी तक पहुचने में मदद मिली। इस केस में स्पेशल सेल की कई यूनिट लगाई थी।