News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज सरकारी कार्यालय रविवार तक बंद; नोएडा में कल नहीं खुलेंगे स्कूल –


नई दिल्ली, : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की सभी छोटी-बड़ी खबरें, पल-पल की अपडेट आपको Jagran.Com के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगा। यहां पर ताजा खबरों को लगातार अपडेट किया जाता रहेगा। दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मॉनसून की जानकारी, रेलवे सहित अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

13 July 2023

3:34:49 PM

Delhi Floods Updates: गीता कॉलोनी पुल के पास लगाईं बोरियां

Delhi Floods Updates: गीता कॉलोनी पुल के पास लगाईं बोरियां

Delhi Floods Updates: दिल्ली की गीता कालोनी पुल के पास पानी रोकने के लिए लगाई जा रही बोरियां।

3:31:30 PM

Delhi Floods Updates: स्कूल बंद करने के आदेश के बाद भी दिल्ली में खुले हैं स्कूल

Delhi Floods Updates: स्कूल बंद करने के आदेश के बाद भी दिल्ली में खुले हैं स्कूल

Delhi Floods Updates: दिल्ली में बाढ़ के हालातों को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज को तत्काल रूप से बंद करने के आदेश के बाद भी दिल्ली के जोन-6 में स्कूल खुले हुए हैं।

3:27:32 PM

Delhi Floods Updates: पुश्ता रोड से हटाए जाएंगे राहत शिविर

Delhi Floods Updates: यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन द्वारा पुश्ता रोड पर राहत शिविर बनाए गए थे, जिन्हें अब वहां रह रहे लोगों को स्कूल में बनाएंगे अस्थायी शिविर में भेजा जाएंगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पुश्ता रोड के ऊपर यमुना का पानी पहुंच सकता है।

3:23:19 PM

Delhi Floods Updates: एक घंटे से यमुना के जलस्तर में नहीं दर्ज हुआ बदलाव

Delhi Floods Updates: दिल्ली में पिछले एक घंटे से यमुना के जलस्तर में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। दोपहर एक बजे जलस्तर 208.62 मीटर दर्ज किया गया  था। यही स्तर दोपहर दो बजे दर्ज किया गया है।

Delhi | No changes recorded in the water level of river Yamuna in the past one hour.

The water level at 1 pm was recorded as 208.62 metres, it was found to be the same even at 2 pm.

— ANI (@ANI) July 13, 2023

3:16:38 PM

Delhi Flood Updates: ‘घरबाएं नहीं सबको सुरक्षित निकाल लिया जाएगा… ‘, DCP अचिन गर्ग

Delhi Flood Updates: यमुना में जलस्तर बढ़ के बाद दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस कई इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी है। यमुना बैंक का दौरा करने पहुंचे दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी अचिन गर्ग का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद मुस्तैद होकर लोगों को निकाल रहे हैं।

#WATCH | Delhi: Additional DCP Achin Garg visits Yamuna Bank to review current situation & rescue people residing in low lying areas near the river bank pic.twitter.com/Yd7y6NKC8h

— ANI (@ANI) July 13, 2023

2:49:29 PM

कल बंद रहेंगे नोएडा के सभी स्कूल

कल बंद रहेंगे नोएडा के सभी स्कूल

भारी बारिश के कारण यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर एवं वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 14 जुलाई को बंद कर दिए हैं।

2:23:05 PM

Delhi Floods: ग्रेटर नोएडा के स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी

Delhi Floods: ग्रेटर नोएडा के स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी

Delhi Floods Update: दिल्ली में यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। जलस्तर बढ़ने का असर जेवर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांवों में दिखाई देने लगा है। उच्च प्राथमिक स्कूल लतीफपुर में यमुना का पानी पहुंच गया है। स्कूल में पानी पहुंचने पर छात्रों को पास के प्राथमिक स्कूल लतीफपुर में पढ़ाया जा रहा है।

2:19:47 PM

Delhi Floods Updates: बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने पहुंचे आप नेता गोपाल राय

Delhi Floods Updates: बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने पहुंचे आप नेता गोपाल राय

Delhi Floods Updates: यमुना में पानी बढ़ने के बाद दिल्ली के कृषि मंत्री गोपाल राय यमुना के किनारे स्थित पल्ला गांव का दौरा करने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि अभी स्थिति नियंत्रण में है।

2:05:59 PM

Delhi Floods Updates: दिल्ली के सलीम गढ़ किले के पास भरा यमुना का पानी

Delhi Floods Updates: दिल्ली के सलीम गढ़ किले के पास भरा यमुना का पानी

Delhi Floods Updates: हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दिल्ली के कई इलाके में पानी भर गया है। अब दिल्ली के सलीम गढ़ किले से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पूरे इलाके में पानी भरा हुआ नजर आ रहा है।

2:02:36 PM

Dehli Flood Updates: नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Dehli Flood Updates: नोएडा में लगातार बारिश होने से यमुना का जलस्तर बढने के कारण दिल्ली राज्य में कुछ मार्गाें पर कमर्शियल/सामान्य यातायात के आवागमन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। दिल्ली राज्य जाने वाले वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नलिखित मार्गाें का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है।

  • ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिन्दी कुंज बॉर्डर/डीएनडी बॉर्डर होकर जाने वाला यातायात चिल्ला रेड लाईट से दिल्ली में प्रवेश कर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से कालिन्दी कुंज/डीएनडी बॉर्डर होकर दिल्ली जाने वाला यातायात परीचौक से कस्बा कासना होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  • ग्रेटर नोएडा की ओर से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली/गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात परीचौक से सूरजपुर, बिसरख, किसान चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  • ग्रेटर नोएडा की ओर से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली/गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 18 से एलीवेटेड मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  • आवश्यक वस्तु सेवा/आकस्मिक वाहनों को आवश्यकतानुसार गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।

1:47:26 PM

Delhi Flood Updates: ददसिया के पास रेनीवेल डूबे, बढ़ सकता है पेयजल संकट

Delhi Flood Updates: ददसिया के पास रेनीवेल डूबे, बढ़ सकता है पेयजल संकट

Delhi Flood: दिल्ली के गांव ददसिया के पास स्थित रेनीवेल यमुना के पानी में डूबे गए हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में दिल्ली में पेयजल संकट बढ़ सकता है।

1:44:04 PM

Delhi Flood: पुलिस ने दांडी आश्रम और यमुना बाजार में फंसे 60 छात्रों को किया रेस्क्यू

Delhi Flood: पुलिस ने दांडी आश्रम और यमुना बाजार में फंसे 60 छात्रों को किया रेस्क्यू

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे कई लोग फंस गए हैं। अब दिल्ली पुलिस ने दांडी आश्रम और यमुना बाजार में फंसे 60 छात्रों को रेस्क्यू कर लिया है।

1:23:25 PM

Delhi Flood Alert: दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक

Delhi Flood: यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से आने वाले सभी भारी वाहनों की एंट्री दिल्ली में बैन कर दी है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से कश्मीरी गेट आने वाली सभी अंतरराज्यीय बसें सिंघु बॉर्डर पर रुकेंगी।

Rising water level of River Yamuna | Delhi Govt bans entry of Heavy Good Vehicles from the Singhu Border, Badarpur Border, Loni Border and Chilla Border. Interstate buses from Haryana, Himachal Pradesh, Chandigarh, J&K, Uttarakhand terminating at ISBT Kashmere Gate will terminate… pic.twitter.com/2Vcn5qOt4a

— ANI (@ANI) July 13, 2023

1:21:30 PM

दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यायल रविवार तक बंद

Delhi: स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय रविवार तक बंद कर दिया गया है। साथ ही निजी प्रतिष्ठानों को घर से काम करने की सहला दी है और कश्मीरी गेट के आसपास के कमर्शियल को रविवार तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, आईएसबीटी आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर से आगे नहीं जाएगी। वहां से लोगों को डीटीसी की बसें लेकर जाएंगी।

1:11:25 PM

Delhi: गीता कॉलोनी शमशान घाट से लेकर कैलाश नागर तक रोड बंद

पूर्वी दिल्ली में यमुना के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद गीता कॉलोनी शमशान घाट से लेकर कैलाश नागर तक रोड को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते सड़क पर भीषण जाम लग गया है।

12:59:51 PM

Delhi Flood: आप विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बांटी खाद्य सामग्री

यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। यमुना में बढ़ते जलस्तर के कारण जलभराव का खतरा बना हुआ है, लेकिन हम सभी दिल्लीवासी मिलकर इससे निपट रहे हैं।

AAP के विधायक, आप की सेवा में

AAP MLA @KuldeepKumarAAP बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ सहायता पहुंचा रहे हैं।

Yamuna में बढ़ते जलस्तर के कारण जलभराव का खतरा बना हुआ है, लेकिन हम सभी दिल्लीवासी मिलकर इससे निपट रहे हैं। pic.twitter.com/gc97ICuiQ3

— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) July 13, 2023

12:55:17 PM

Delhi: पुराने रेलवे पुल पर 208. मीटर के पार पहुंचा जलस्तर

Delhi: पुराने रेलवे पुल पर 208. मीटर के पार पहुंचा जलस्तर

ऐसी है पुराने रेलवे पुल पर स्थिति

12:45:40 PM

Delhi: मुंका के स्पेशल स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी

Delhi: मुंका के स्पेशल स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी

दिल्ली के मुंडका में स्पेशल स्कूल में पानी घुसने से दिव्यांग बच्चों की मुश्किले बढ़ी गई हैं। यहां नालों की सफाई नहीं होने से पानी का निकासी बाधित हो रहा है और पानी स्कूल के गेट से लेकर अंदर परिसर में प्रवेश कर गया है। व्हील चेयर पर चलने वाले छात्र नही पहुंच पा रहे हैं स्कूल।

स्कूल की प्रमुख रीटा सक्सेना का कहना है कि इस सम्बंध में उन्होंने पहले ही नगर निगम को अवगत कराया था लेकिन समय पर कार्रवाई नही होने से आज परेशानी बढ़ गई है।

12:34:42 PM

Delhi Flood: सोनिया विहार पुश्ते पर टूटा बांध का हिस्सा

Delhi Flood: सोनिया विहार पुश्ते पर टूटा बांध का हिस्सा

यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ते पर बांध का एक हिस्सा टूट गया है। लोगों ने रेत बदरपुर के कट्टे लगाकर पानी को रोकने की कोशिश की है। बांध टूट जान के सूचना मिलने पर एसडीएम संजय सोंधी और विधायक मोहन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, बांध टूट जाने से लोगों को कॉलोनी में बाढ़ का खतरा सता रहा है।

12:12:50 PM

DND फ्लाईवे के जरिये नोएडा से दिल्ली जाने वाले रोड पर लगा जाम

नोएडा। दिल्ली में यमुना के खतरे के निशान के ऊपर बहने के कारण आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया गया है। इसके कारण डीएनडी फ्लाईवे के जरिये नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाम लगा है।

वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से डीएनडी पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

12:09:23 PM

Faridabad में NDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला बाहर

Faridabad में NDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला बाहर

फरीदाबाद स्थित चांदपुर में एनडीआरएफ की टीम यमुना की बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

12:04:12 PM

Delhi: पुलिस ने बाढ़ प्रभावित लोगों को बांटी खाद्य सामग्री

Delhi: पुलिस ने बाढ़ प्रभावित लोगों को बांटी खाद्य सामग्री

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण डूब क्षेत्र में खेती करने वाले लोग पुस्ते पर आ गए हैं। जिस कारण पुस्ते की एक लाइन पूरी तरह से झुग्गियों से भर गई है। पुलिस प्रशासन उन्हें खाद्य सामग्री पहुंचाने और राहत कार्य में जुटे हैं।

एसीपी रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुस्ते पर अस्थाई रूप से रह रहे परिवारों को खाद्य सामग्री दी। मौके पर फायर विभाग और एंबुलेंस की टीम भी मौजूद है।

11:52:40 AM

दिल्ली के चंदगी राम अखाड़ा इलाके में भरा पानी

दिल्ली के चंदगी राम अखाड़ा चौक इलाके में भीषण बाढ़। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाके बाढ़ या बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं।

#WATCH | Severe flooding in Chandgi Ram Akhada Chowk area of Delhi. Several areas of the city are reeling under flood or flood-like situations due to rise in the water level of River Yamuna. pic.twitter.com/sMgoOqXyKW

— ANI (@ANI) July 13, 2023

11:46:09 AM

पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में NDRF की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी है।

11:44:03 AM

दिल्ली में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Delhi: यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब वजीराबाद के बाद ओखला और चंद्रावल जलशोधन संयंत्र को बंद कर दिया गया है।

11:16:35 AM

Delhi: डीएमआरसी ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेश पर एंट्री और निकास को किया बंद

यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण डीएमआरसी ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

11:16:32 AM

Delhi: डीएमआरसी ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेश पर एंट्री और निकास को किया बंद

यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण डीएमआरसी ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

11:03:28 AM

छत्तीसगढ़ कोल ब्लॉक मामला: अदालत ने तय किया कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा पर आरोप

दिल्ली की अदालत ने छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े मामले कोर्ट का निर्णय आया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को दोषी ठहराया। कोर्ट ने मामले में अन्य सभी आरोपितों को भी दोषी ठहराया। इस मामले में 18 जुलाई को सजा पर बहस होगी।

11:00:33 AM

Ghaziabad: इलाज के दौरान टीबी के गंभीर मरीज की मौत

गाजियाबाद: संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में देर रात को भर्ती कराए गए 45 वर्षीय एक टीबी संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि मरीज चार महीने से टीबी की चपेट में था और सांस लेने में परेशानी होने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जिले में 9000 से अधिक टीबी के मरीजों का उपचार चल रहा है।

10:59:02 AM

Delhi: गाड़ी पर गिरा बिजली पोल, करंट लगने से एक कांवड़िये की मौत

दिल्ली के पालम विहार में गाड़ी में लगे ऊंचे साउंड सिस्टम से बिजली का तार टकरा गया, जिसकी वजह से बिजली का पोल टूट गया। इस हादसे में सालापुर खेड़ा निवासी 21 वर्षीय प्रियांशु की मौत हो गई। मृतक के पिता ने गाड़ी चालक के विरुद्ध दर्ज कराया मामला है।

10:55:18 AM

Greater Noida: सूरजपुर दादरी मुख्य सड़क पर हुए गड्ढे

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर दादरी मुख्य सड़क पर काफी गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों परेशानियां हो रही हैं। वहीं, सड़क पर गड्ढे होने की वजह से भरी वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हो रही है। गड्ढे से बचने के लिए लोग गलत दिशा वाहन चला रहे हैं।

10:50:00 AM

Delhi: कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर आया पानी

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर पानी आ गया है।

Delhi: कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर आया यमुना का पानी। pic.twitter.com/QHeHaPy0gQ

— Nitin Yadav (@nitinyadav9258) July 13, 2023

10:00:00 AM

Delhi Flood: दिल्ली सीएम का एलान- बाढ़ग्रस्त इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के माध्य से जानकारी देते हुए बताया कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 13, 2023

9:00:02 AM

Delhi: यमुना का जलस्तर बढ़ने से सिविल लाइंस इलाके में आई बाढ़

दिल्ली में भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से शहर के कई इलाके बाढ़ और जलभराव की चपेट में हैं। वहीं, दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पानी भर गया है।

#WATCH | Civil Lines area of Delhi flooded, latest visuals from the area.

Several areas of the city are reeling under flood and water-logging as the water level of river Yamuna continues to rise following heavy rainfall and the release of water from Hathnikund Barrage. pic.twitter.com/Tze2no1gZd

— ANI (@ANI) July 13, 2023

8:56:56 AM

Delhi: आबकारी विभाग और पुलिस ने बरामद कीं 150 शराब की पेटियां

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने हरियाणा मार्का150 पेटी शराब बारमद की है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि शराब बिहार भेजी जा रही थी। पूर्व में भी शराब की खेप बिहार भेजी जा चुकी है। आरोपित से पुलिस व आपकारी विभाग के अधिकारी पूछताछ में जुटे।

8:53:06 AM

गाजियाबाद में कैंटर में करंट आने से आठ कांवड़िए घायल, एक की मौत

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी में बुधवार रात कैंटर में करंट उतरने से नौ कांवड़िए घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

8:26:46 AM

दिल्ली में जीटी करनाल रोड पर भरा पानी

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली में जीटी करनाल रोड पर पानी भर गया है, जिससे इस रोड पर यातायात प्रभावित हो रहा है।

#WATCH | Traffic affected after GT Karnal road in Delhi gets flooded after rise in water level of Yamuna River pic.twitter.com/hoaKTR2ZCr

— ANI (@ANI) July 13, 2023

8:24:44 AM

Delhi: आपस में टकराई कावंड़ियों की दो गाड़ियां, चार की मौत

बाहरी दिल्ली के जीटी करनाल रोड पर सिरसपुर गांव के पास बुधवार देर रात कांवड़ियों की दो गाड़ियां आपस मे टकराई। हादसे में चार कांवड़ियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि समयपुर बादली थाना पुलिस को बुधवार देर रात दो गाड़ियों के टकराने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घायलों को निकाला और अस्पताल भेजा था,  जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

8:22:33 AM

गाजियाबाद में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

साहिबाबाद स्थित लोनी के चिरोड़ी क्षेत्र से कुछ व्यक्ति डीसीएम गाड़ी से कावड़ लेने जा रहे थे। तभी बिजली के खंभे से टच होने पर डीसीएम करंट आ गया, जिससे कुछ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया है, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

8:03:40 AM

Delhi Flood: यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर के पार

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली मेंआज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार दर्ज किया गया था।