Latest News नयी दिल्ली

दिल्ली: चुनावी तैयारियों में जुट गई बीजेपी, बदले एमसीडी के तीनों मेयर


  • नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की चुनावी तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी अभी से जुट गई है। चुनावों में अभी करीब एक साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी किसी भी कीमत पर नगर निगम की सत्ता अपने हाथों से गंवाना नहीं चाहती है। ऐसे में बीजेपी ने बड़ा कदम उठाते हुए एमसीडी के तीनों मेयर बदल दिए हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम का मेयर राजा इकबाल सिंह, दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यान और पूर्वी दिल्ली के मेयर श्याम सुंदर होंगे।

आज ही भरे जाएंगे नामंकन
आज ही यानी 8 जून को मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए चुनाव 16 जून 2021 को होगा। नेता सदन के पद का चुनाव आज से ही प्रभावी माना जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन छैल बिहारी, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन सत्यपाल सिंह होंगे।

ये होंगे तीनों निगमों के डिप्टी मेयर
उत्तरी दिल्ली की डिप्टी मेयर अर्चना दिलीप सिंह, दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी मेयर पवन शर्मा और पूर्वी दिल्ली की डिप्टी मेयर किरण वैध को बनाया गया है। वहीं जोगीराम जैन के उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति का अध्यक्ष कर्नल बी के ओबराय और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति का अध्यक्ष वीर सिंह पवार को बनाया गया है।