Latest News नयी दिल्ली पंजाब

दिल्ली: भ्रष्टाचार मामले में पूर्व विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ लुक आउट नोटिस


  1. नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सिरसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में हुए लाखो के फर्जी वाड़े के मामले में ये कार्रवाई की गई है।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की तफ्तीश कर रही है। इसके चलते हैं सिरसा अब देश छोड़कर कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं। देश के किसी भी इमिग्रेशन काउंटर से सिरसा को अब क्लीयरेंस नहीं मिलेगी।

पटियाला हाउस कोर्ट ने जारी किया लुकआउट नोटिस
मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा की अपील पर पटियाला हाउस कोर्ट ने यह लुकआउट नोटिस जारी किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जनवरी महीने में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कुछ अन्य आरोपी और कंपनी के खिलाफ लिखित तौर पर एक शिकायत दर्ज हुई थी।