Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली: मृतक महिला का स्विट्जरलैंड कनेक्शन आया सामने, गुरप्रीत नामक शख्स से चल रही पूछताछ


पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर इलाके में महिला की हत्या कर शव फेंकने के मामले में तिलक नगर थाना पुलिस ने गुरप्रीत नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत उस कार में सवार था, जिस कार से तिलक नगर इलाके में महिला का शव फेंका गया था।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह स्कूल की दीवार के पास महिला का शव मिला था, उसके हाथ-पैर जंजीर से बंधे हुए थे।

बताया जा रहा है कि महिला विदेश की रहने वाली है। पुलिस गुरप्रीत से पूछताछ कर महिला की पहचान करने व हत्या का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।