News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली बिहार राष्ट्रीय

दिल्ली में बारिश के बाद फिर परेशान करेगी गर्मी, यूपी-बिहार के कई राज्यों में बारिश का अनुमान


  • देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 3 से 4 दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। गर्मी इतनी तेज थी कि AC भी दिल्लीवासियों को राहत नहीं दे रहे थे। शुक्रवार को राजधानी में ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को दिल्ली का मौसम सामान्य रहेगा।

शुक्रवार को दिल्ली में ठंड हवाओं के साथ हुई बारिश से भले ही दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल गई हो, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिल्ली वासियों को गर्मी और परेशान करेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को दिल्ली में बूंदाबांदी हो सकती है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी हल्की गिरावट नजर आएगी। शनिवार को दिल्ली वासियों को भले ही अभी गर्मी से राहत मिल गई हो लेकिन रविवार से लेकर अगले सप्ताह के बुधवार तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

राजधानी दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्य पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली की ही तरह उत्तर भारत के कई जिले गर्मी से बेहाल थे लेकिन शुक्रवार को दिल्ली की ही तरह उत्तर भारत के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बिहार की बात करें तो बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई तो कुछ जिलों में गर्मी से लोग परेशान रहे। । बिहार के गया, नवादा समेत राज्य के दक्षिण भाग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा वहीं शुक्रवार को क़रीब 22 जिलों में बूंदाबांदी हुई थी।