News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार

दिल्ली में होगा राजद के नए अध्यक्ष का चुनाव


पटना: राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की प्रक्रिया भी तय की गई। पूरे देश में राजद का सदस्यता अभियान 12 फरवरी से शुरू होगा, जो 20 जुलाई तक चलेगा। उसके बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिसकी परिणति 11 अक्टूबर को दिल्ली में खुला अधिवेशन के रूप में होगी। उसी दिन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद नई टीम का गठन होगा।

कार्यकारिणी के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राजद का अभी संगठन देश के 25 राज्यों में है। पूरे देश में इसका विस्तार करना है। राजद को उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मजबूत करना है। सभी नेताओं को एकजुट होने की अपील करते हुए सिद्दीकी ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया और कहा कि राजद का संघर्ष जारी रहेगा। सिद्दीकी ने कहा कि देश की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके पहले बैठक का उद्घाटन राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने किया।