Latest News उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल महाराष्ट्र रांची राष्ट्रीय लखनऊ

दिल्‍ली में होगी बारिश, कर्नाटक से टला नहीं खतरा; जानिए- यूपी और ओडिसा समेत अन्‍य राज्‍यों का हाल


नई दिल्ली, : उत्तराखंड के पिथोरागढ़ में बादल फटने से भारी नुकसान की खबर आ रही है। इधर दिल्‍ली में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की वर्षा होने के आसार हैं। हिमाचल में मानसून धीमा पड़ गया है। शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कई जगह आंधी चल सकती है। 11 व 12 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में इस सप्ताह बीच-बीच में जारी रहेगा वर्षा का दौर। इसके बाद रात के मौसम में हरोने लगेगा हल्का बदलाव।

दिल्‍ली में मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्‍ली में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्‍ली में आज हल्‍की बारिश होने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज होने की संभावना। इसके बाद तापमान में लगातार आती रहेगी कमी। 14 सितंबर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान भी 12 सितंबर के बाद पहुंच सकता 24 डिग्री के आसपास।

jagran

उत्तराखंड के पिथोरागढ़ में बादल फटने से हाहाकार

पिथोरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास बीती रात लगभग 1 बजे बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। देर रात आई इस प्राकृतिक आपदा ने लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। पिथोरागढ़ के डीएम ने बताया कि बादल फटने से लगभग 30 घर जलमग्‍न हो गए हैं, वहीं एक महिला की मौत हो गई। कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

ओडिसा में 13 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

ओडिसा के लोगों के लिए अगले कुछ बेहद मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी पर बन रहे निम्‍न दबाव क्षेत्र के कारण ओडिस में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। आइएमडी ने 13 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और 10 और 11 सितंबर को दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है। इसलिए लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

jagran

झारखंड में हो सकती है बारिश

झारखंड में भी बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर देखने को मिल सकता है। इससे बने निम्न दबाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर कल यानी रविवार से दिखने लगेगा। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्से में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल में बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ स्थानों पर बादल छाने और एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने 11 व 12 सितंबर को लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी और भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। ऐसे में सफर के दौरान खास एहतियात बरतने की आवश्‍यकता है।

बारिश फिर बढ़ा सकती है कर्नाटक की मुश्किलें

कर्नाटक के लोगों की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम विभाग ने आज कर्नाटक में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बेंगलुरु सहित तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। कई दिनों से हो रही बारिश से कल बेंगलुरु को थोड़ी राहत मिलती दिखी थी। लेकिन आज एक बार फिर बारिश के पूर्वानुमान ने बेंगलुरु की टेंशन बढ़ा दी है।