News TOP STORIES मनोरंजन महाराष्ट्र

दिवंगत लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में किया गया भर्ती,


नई दिल्ली, । Hridaynath Mangeshkar hospitalized: भारत रत्न लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हृदयनाथ मंगेशकर दीनानाथ मंगेशकर के बेटे हैं और लता मंगेशकर और आशा भोसले के छोटे भाई हैं। हृदयनाथ मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती करने की खबर की पुष्टि उनके बेटे आदिनाथ मंगेशकर ने की है।

हृदयनाथ मंगेशकर को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हृदयनाथ मंगेशकर को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदिनाथ ने इस बात की भी जानकारी दी कि डॉक्टरों ने कहा है कि 10 दिनों में उनके पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

आदिनाथ मंगेशकर ने पिता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है

इसके पहले लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड के उपलक्ष्य में आदिनाथ मंगेशकर ने कहा, ‘ हर वर्ष मेरे पिताजी इस पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हैं। हालांकि इस वर्ष वह ऐसा नहीं कर पाए। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवान के आशीर्वाद से वह 8 से 10 दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ जाएंगे। वह ठीक है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।’