Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अंबानी परिवार के साथ मिलकर किया गणपति विर्सजन, उमड़ी भीड़


नई दिल्ली, : पूरे महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की धूम है और दो साल तक कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के बाद पूरे खुशियों और ढोल नगाड़ों के साथ लोग गणपति फेस्टिवल मना रहे हैं। बॉलीवुड सितारों के घर भी गणपति बप्पा पधारे हैं। अंबानी परिवार ने भी धूमधाम से एंटिला में 31 अगस्त को बप्पा का स्वागत किया था और डेढ़ दिन बाद उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई दी। अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी पहुंचे और इस दौरान एक बार फिर रणवीर सिंह की जबरदस्त एनर्जी देखने को मिली।

अंबानी परिवार के गणपति में शामिल हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के गणपति विसर्जन से कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में रणवीर और दीपिका अंबानी परिवार के साथ ट्रक में बैठकर गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए उनके साथ बीच पर जाते हुए दिखाई दिए। एक तरफ जहां इस दौरान दीपिका पादुकोण सूट पहने और बड़े-बड़े झुमके पहने नजर आईं, तो वही रणवीर सिंह कुर्ते और पायजामें के साथ स्ट्रॉल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में जहां दीपिका पादुकोण एकदम शांत बैठी हुईं है और इस पूरे समय को एन्जॉय करती दिखीं, तो वही रणवीर सिंह की एनर्जी हमेशा की तरह हाई नजर आ रही है।

 

रणवीर सिंह ने ट्रक में चढ़कर किया डांस

गणपति बप्पा को विदाई देते हुए रणवीर सिंह फुल एनर्जी में दिखाई दिए। ट्रक में बैठने के बाद आसपास नगाड़े और ढोल बजते देखकर रणवीर खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने खड़े होकर खूब डांस किया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देखने के लिए रोड़ पर भीड़ भी उमड़ पड़ी। अंबानी परिवार में शामिल होने पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इन वीडियो और तस्वीरों को दीपिका पादुकोण के फैन क्लब द्वारा इंटरनेट पर शेयर किया गया है। दीपिका और रणवीर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दीपिका जहां शाह रुख खान के साथ पठान, जवान में फिर से स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी, तो वही रणवीर सिंह सिंबा के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में दिखाई देंगे।