Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र

दुनिया को अलविदा कह चला अभिनय का ‘सम्राट’, दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक


  • भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का आज मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। 98 वर्षीय अभिनेता के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। दिलीप कुमार के निधन पर मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया, ”एक इंस्टीट्यूट चला गया..। भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा’दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’लिखा जाएगा…उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी दुआएं और परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति..। गहरा दुख हुआ।”