Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य

दुनिया को दहशत में ला चुके ओमिक्रोन वैरिएंट के म्‍यूटेशन को जान हैरान थे दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक


जोहनंसबर्ग (रायटर्स)। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर पूरी दुनिया बेहद चौकस है। अब तक दुनिया के करीब 10 देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए विश्‍व के कई देश छह देशों पर ट्रैवल बैन तक लगा चुके हैं। इनमें अफ्रीकी महाद्वीप के देश शामिल हैं। इजरायल ने इसको देखते हुए अपनी सीमाओं को सील कर दिया है। कुछ दूसरे देश भी अब इस बारे में अपना मन बना रहे हैं।

आपको बता दें कि इस वैरिएंट का पहला मामला नवंबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। इसके बाद से ही विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन इसको लेकर चेतावनी दे रहा है। इस वैरिएंट के म्‍यूटेशन की जहां तक बात है तो इसमें अब तक 50 से अधिक म्‍यूटेशन सामने आ चुके हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी लैब में इसकी जीन सिक्‍वेंसिंग के दौरान जब इसके इतनी बार म्‍यूटेट होने का राज खुला था तो वैज्ञानी हैरान हो गए थे।

रायटर्स से बातचीत के दौरान उन्‍होंने ये भी बताया कि इस वैरिएंट के म्‍यूटेशन के बारे में जानने के बाद उन्‍होंने तुरंत अपने एक कुलीग डनियल अमोको को फोन लगाया जो नेशनल इंस्टिट्यूट फार कम्‍यूनिकेबल डिजीज में जीन सिक्‍वेंसर थे। समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि म्‍यूटेशन के बारे में जानने के बाद वो ये नहीं समझ पा रही थीं कि डेनियल को इसकी जानकारी कैसे दी जाए।