Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

‘जनता को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया, सबसे झूठी पार्टी है BJP’, -अखिलेश यादव


लखनऊ, : 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैस नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं के दल बदलने का सिलसिसा बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में सबसे बड़ा झटका यूपी कांग्रेस को लगा है। बता दें, शुक्रवार (01 अक्टूबर) को कांग्रेस नेता गयादीन अनुरागी और कई बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता विनोद चतुर्वेदी जालौन ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव की उपस्थिति में विभिन्न दलों एवं संगठनों के नेताओं ने सपा का दामन थामा।

नेताओं का स्वागत करने के उपरांत पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया है। इस दौरान सपा अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया हैं आने वाले समय में सब साथी मिलकर सपा सरकार बनाएंगे। हम भरोसा दिलाते हैं कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के बनाएं संविधान और डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर समाज और देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। अन्याय अत्याचार हो रहा है। भाजपा जिस रास्ते पर चल रही है उसमें न किसान का भला है, न नौजवान और व्यापारियों का।