News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब

देशभर में किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, पटना समेत कई जगहों पर रोकी गई रेल


पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रोकी रेल

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोक दी है। कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठन रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं।

देश भर में किसानों के रेल रोको आंदोलन का असर

देश भर में किसानों के रेल रोको आंदोलन का असर दिखने लगा है। कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठन रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं।

देश भर में किसानों के रेल रोको आंदोलन का असर

देश भर में किसानों के रेल रोको आंदोलन का असर दिखने लगा है। पटना के अलावा अंबाला में सैकड़ों की संख्या मे किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। वहीं दिल्ली के आसपास भी किसानों ने ट्रैक पर कब्जा जमा लिया है। गाजीपुर बॉर्डर के पास मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर भी किसानों का जमावड़ा हो रहा है।

किसानों के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली-NCR के कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए

किसानों के रेल रोकों आंदोलन को देखते हुए टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर के लिए प्रवेश, निकास। होशियार सिंह मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है।

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार की राजधानी पटना में रोकी रेल

किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार की राजधानी पटना में रेल रोकी है।

किसानों के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर रेलवे सतर्क

किसानों के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही रेलवे सुरक्षा बलों की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की है।

पंजाब: पटियाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर पंजाब के पटियाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा रेल रोको आंदोलन: राकेश टिकैत

किसानों के रेल रोको आंदोलन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा, आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। रेल चल ही नहीं चल रही है।

हरियाणा के पलवल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

किसानों द्वारा रेल रोको के आह्वान पर पलवल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया,”सभी व्यवस्था की गई है,करीब 300 लोग यहां तैनात हैं। हमें यहां रेल रुकने नहीं देना और देखना है कि संपत्ति का कोई भी नुकसान न हो।हम किसानों को ट्रैक पर नहीं आने देंगे।”

देशभर में किसानों का रेल रोको आंदोलन, बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बल तैनात

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन चलेगा। रेल रोको आंदोलन को देखते हुए देशभर में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद के एचओ ने बताया, “सभी जगह सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया है और किसानों से भी वार्ता चल रही है ताकि वो शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्यक्रम करें।”