News TOP STORIES नयी दिल्ली

देश में अब तक दी गई वैक्सीन की 2.56 करोड़ डोज, 24 घंटे में 13 लाख से अधिक को लगा टीका


नई दिल्ली, कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार टीकाकरण के 55वें दिन देश में अब तक वैक्सीन की 2.56 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में लाभार्थियों को 13.17 लाख डोज दी गई। वहीं, अब तक 70 हजार से ज्यादा रेल कर्मचारियों को भी टीका लगाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक लाभार्थियों को वैक्सीन की कुल दो करोड़ 56 लाख 85 हजार 11 डोज दी लगाई जा चुकी है। बुधवार शाम तक लाभार्थियों में 71,70,519 स्वास्थ्यकर्मी, 70,31,147 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 साल से ज्यादा उम्र के 55,99,143 लोग और 45 साल से अधिक और गंभीर रोग से ग्रस्त 9,29,359 व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्यकर्मियों में से 39,77,407 और फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 5,82,118 को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 7,25,930 लोगों को टीके की पहली और 1,96,109 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई। पहली डोज लेने वालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के 4,95,026 लोग और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक आयु के 95,834 व्यक्ति शामिल थे।

कई नामचीन हस्तियों ने लगवाया टीका

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी बुधवार को कोरोना रोधी टीका लगवाया। उन्होंने कोच्चि में अमृता अस्पताल में वैक्सीन लगाई और इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो के साथ जानकारी भी साझा की। वहीं, गुजरे जमाने की प्रसिद्ध अदाकार नीना गुप्ता ने भी मुंबई में टीका लगवाया। 61 साल की अभिनेत्री ने ¨हदुजा अस्पताल में वैक्सीन ली। दोनों कलाकारों की यह पहली डोज है।