News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

देश में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 3,46,786 नए मामले आए


  • देश में कोरोना का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,46,786 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हुई। 2,624 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,38,67,997 है।

भारत ने लगातार चौथे दिन 2,000 से अधिक मौतें दर्ज कीं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं। शुक्रवार को भारत में 2,263 मौतें दर्ज हुई थी, जबकि गुरुवार को 2,104 और बुधवार को 2023 मौतें हुई थी।

पिछले साल महामारी की शुरूआत के बाद से भारत में कोविड -19 के कारण कुल 1,89,544 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 17,53,569 नमूनों का टेस्ट किया गया। देश में अब तक कुल 27,61,99,222 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 29,01,412 लोगों को भी टीका लगाया गया है, कुल टीका की संख्या 13,83,79,832 हो गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब भारत में 3 लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज किये गये हैं।