Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

देश में कोरोना रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत हुआ, बीते 24 घंटे में आए 45 हजार से ज्यादा केस


  • भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीमी हो गई है। लेकिन देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी है। हालांकि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में भी भारी कमी दर्ज की गई है। बीते बुधवार को देश में 102 दिन के बाद 40,000 से कम मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 45000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि प्रतिदिन कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या भी 1000 से कम हो गई है।

केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,951 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,03,62,848 हो गई है। जबकि 1 दिन में 817 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 3,98,454 हो गया है। वहीं एक दिन में 60,729 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 2,94,27,330 हो गयी है। अब देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 5,37,064 रह गयी है।