Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

देश में 1 दिन में लगे एक करोड़ टीके, भारत की उपलब्धि WHO चीफ साइंटिस्ट ने कही ये बात


  1. नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बनी हुई है। इस बीच कोरोना से जंग में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। इसी कड़ी में देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन मिलने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना है। एक ओर भारत में टीकाकरण की रफ्तार को धिमा बताया जा रहा है। लेकिन अब टिकाकरण को देखते हुए सरकार ने बता दिया है कि ये प्रयास कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई भी कसर नहीं छोड़ने वाली है।

विश्व स्वास्थय संगठन की टॉप वैज्ञानिक
कोरोना के खिलाफ एक दिन में एक करोड़ टीकाकरण की हर ओर सराहना की जा रही है। विश्व स्वास्थय संगठन की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने 1 करोड़ वैक्सीन लगाने की उपलब्धि हासिल करने की सराहना की और भारत को बधाई दी है।

डॉक्टर स्वामीनाथन ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने औसतन 50 फीसदी व्यस्क लोगों को टीका लगा दिया है। अब तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 62,17,06,882 से अधिक खुराक दी जा चुकी है और कल एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी। इस टीकाकरण अभियान में शामिल हजारों कर्मियों को बधाई।

देश में कुल मामलों की संख्या 3,26,49,947
देश में कोरोना के तीसरी लहर के कहर के बीच लगातार कोरोना मामलों की संख्या बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 46,759 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 31,374 ठीक हुए हैं और 509 की मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 3,26,49,947 हो गई है। वहीं कुल 3,18,52,802 ठीक हुए हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 3,59,775 है। कोरोना से अब तक कुल 4,37,370 लोगों की मौैत हो चुकी है।