Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

देश में 24 घंटे में कोरोना के 40,120 नए केस,


  1. देश में कोरोना की दूसरी लहर कायम है। महाराष्ट्र और केरल, दो ऐसे राज्य हैं जहां हालात अब भी काबू में नहीं हैं। ताजा खबर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आ रहा है। यहां डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली मौत हुई है। मरीज 63 वर्षीय महिला थी, जो घाटकोपर में रहती थी। वहीं बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 40,120 नए मामले सामने आए हैं और 585 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3,21,17,826 पहुंच गई है। मृतक संख्या 4,30,254 है।

महिला की जुलाई में मौत हुई थी। अब जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पता चला है कि महिला कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीड़ित थी। अब महिला के सम्पर्क में आए लोगों पर नजर रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो अन्य मरीजों की संदिग्ध मौत हुई है, लेकिन बीएमसी ने डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, महिला इंटरस्टिशियल लंग और ऑब्सट्रक्टिव एयरवे की बीमारियों से पीड़ित थी, जिसके लिए उसे घर पर ऑक्सीजन दी जा रही थी। महिला को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके थे, फिर भी 21 जुलाई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 24 जुलाई को उन्हें एक अस्पताल में रेफल किया गया था, और तीन दिन बाद उसका निधन हो गया।