Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे पंजाब आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान


Punjab Chunav 2022: पंजाब आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने इसका आधिकारिक रुप से एलान कर दिया है। धूरी पंजाब की मालवा बेल्ट का हिस्सा है और सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें इसी बेल्ट में हैं।

धूरी विधानसभा सीट पंजाब के संगरूर जिले की 5 विधानसभा सीटों में से एक है। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी  के जसवीर सिंह जस्सी सेखों को 2811 मतों से परास्त किया था। दलवीर सिंह गोल्डी को 49347 व निकटतम प्रतिद्वंदी आप के जसवीर सिंह जस्सी सेखों को 46536 मत प्राप्त हुए थे। इस बार इस चुनाव क्षेत्र से भगवंत मान खुद उम्मीदवार होंगे।

गत दिवस भगवंत मान सीएम फेस का एलान होने के बाद अपने गांव सतौज भी पहुंचे। ग्रामीणों ने भगवंत मान सहित उनकी मां हरपाल कौर का भव्य स्वागत किया। भगवंत मान इस दौरान भावुक नजर आए। भगवंत मान ने कहा कि वह जल्द से गांव आने के लिए बेहद उत्सुक थे, क्योंकि वह पहले उस जगह पर आना चाहते थे, जिसकी मिट्टी में वह पैदा हुए हैं।