Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

नार्वे फिनलैंड में अमेरिका जितने लोगों के पास बंदूकें लेकिन अपराध दर फिर भी कम


नई दिल्‍ली। अमेरिका के टेक्सस के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना ने अमेरिका में नियंत्रण से बाहर जा रहे गन कल्चर को दुनिया के सामने उजागर कर दिया है। इस घटना में 18 वर्षीय युवक ने 19 बच्चों समेत 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। यह घटना ने इस बारे में सोचने को मजबूर कर देती है कि अन्य देशों की तुलना में अमेरिका में बंदूक से छात्रों की हत्या की दर इतनी अधिक क्यों है।

बंदूक नियंत्रण प्रणाली

अमेरिका में हाल के वर्षों में बंदूक के स्वामित्व को नियंत्रित किए बिना स्कूल कालेज सहित अन्य स्थानों पर बंदूक हिंसा में कमी लाने के प्रयास किए गए हैं जो पूरी तरह से विफल साबित हुए।

सामाजिक एकता का अभाव

शोधकर्ताओं ने पाया है कि उच्च स्तर की सामाजिक एकता, कम अपराध दर और पुलिस व सामाजिक संस्थाओं में बड़े पैमाने पर विश्वास गोलीबारी की घटनाओं में कमी लाने में कारगर होते हैं। अमेरिका में बढ़ती बंदूक हिंसा की घटनाएं अमेरिका में सामाजिक एकता का अभाव और पुलिस के प्रति बढ़ते अविश्वास को दर्शा रही है।