पटना

नीति आयोग के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में देश के 142 डीएम के साथ नालंदा डीएम भी जुड़े


राज्य के पांच जिले जिसमें नालंदा भी है शामिल को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अपनाया गया 

बिहारशरीफ। देश के 142 जिलों को विभिन्न केंद्रीय विभागों द्वारा अपनाया गया है। अलग-अलग विभागों द्वारा अलग-अलग जिलों को चिन्हित किया गया है। इन जिलों में संबंद्ध किये गये विभाग से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा। इन जिलों में नालंदा जिला सहित राज्य के पांच जिले शामिल है। नालंदा के अलावे भोजपुर, दरभंगा, मधुबनी एवं सुपौल जिला शामिल है। नीति आयोग द्वारा शनिवार को हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग में नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर भी जुड़े।

नालंदा जिला को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अपनाया गया है। जिले में इस मंत्रालय से संबंधित चिन्हित इंडिकेटर के विकास हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। इस संबंध में शनिवार को नीति आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के साथ बैठक की गयी जिसमें नालंदा जिला भी शामिल हुआ। इसमें योजना के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन के बारे में विभिन्न केंद्रीय विभागों के सचिव द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। देश के प्रधानमंत्री ने भी अपना संबोधन किया।