पटना

नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का झंडा गाड़ा : आरसीपी


जदयू के १९ संगठन जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण

(आज समाचार सेवा)

पटना। जदयू के १९ संगठन जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की और संचालन जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। अन्य प्रशिखकों के अलावा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी आज प्रशिक्षक के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीण विकास की योजनाएं एवं समस्याएं विषय पर प्रशिक्षण दिया।

वहीं राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र सिंह ने संगठन की कार्य प्रणाली, मनीष बरियार ने नेतृत्व-सफलता की ओर बढ़ते कदम तथा आशीष प्रकाश ने सामुदायिक संचार विषय पर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विधान पार्षद प्रो. रामवचन राय, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ, जदयू मीडिया सेल के प्रदेाश् अध्यक्ष डा. अमरदीप, प्रदेश महासचिव डा. नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह, परमहंस कुमार, डा. विपिन कुमार यादव, कामाख्या नारायण सिंह, अरुण कुशवाहा, अशोक कुमार बादल, आसिफ कमाल तथा मृत्युंजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने अंतरराष्टï्रीय स्तर पर बिहार का झंडा गाड़ा। उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से बिहार को नयी पहचान मिली। २४ सितम्बर, २०२० को संयुक्त राष्टï्र संघ ने उन्हें जल-जीवन-हरियाली अभियान पर बोलने के लिए बुलाया। इससे पूरे बिहार का सम्मान बढ़ा।