Latest News मनोरंजन

नीतू कपूर ने मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर दिवंगत पति ऋषि कपूर को किया याद,


नई दिल्ली, । दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्सों में से एक हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें व पोस्ट शेयर कर उन्हें याद करती रहती हैं। अब शनिवार को अपनी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेत्री ने अपने साथ बीताए हुए पलों को याद किया है।

इन तस्वीरों को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों को देखकर मालूम होता है कि ये किसी शो के दौरान की है। इन तस्वीरों दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर हाथ पकड़कर हंसती हुई दिख रही हैं।

रिद्धिमा ने किया कमेंट

फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, यादो के लिए। नीतू द्वारा शेयर इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर ने फोटोज पर रेड हार्ट इमोजी कमेंट की है। वहीं रिद्धिमा कपूर ने भी माता-पिता की एनिवर्सरी के खास मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, जिसमें नीतू ऋषि कपूर को हग करती हुई दिख रही हैं।