Latest News पंजाब राष्ट्रीय

नूरमहल पहुंचे सुखबीर बादल, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर किए बड़े ऐलान


नूरमहलः सुखबीर बादल आज नूरमहल रैली में पहुंचे हुए हैं। वहां उन्होंने अपने बयान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार आने पर हैल्थ इंश्योरैंस करवाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोग अस्पतालों में बिल नहीं भर पाए हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी सरकार 10 लाख तक इलाज मुफ्त करवाएगी, 10 लाख तक सेहत बीमा का फायदा मिलेगा।

सुखबीर बादल ने स्कूलों की हालत के बारे में बात करते हुए कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। सारे स्कूल में केवल 2 टीचर ही बच्चों को पढ़ाते हैं। उन्होंने छात्रों को राहत देने की बात करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में 30 प्रतिशत छात्रों के रिजर्व करवाएं जाएंगे। छात्रों के लिए स्टूडैंट कार्ड दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने दुकानों के बारे भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दुकानों का इंश्योरेंस करवाया जाएगा। दुकानों को होने वाला नुकसान उनकी सरकार भरेगी। महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए उनकी सरकार उन्हें पैसा देगी। सुखबीर बादल ने सी.एम. चन्नी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी जब भी कोई बात करते हैं तो वह सिर्फ एक बात पर ही बोलते हैं।