Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

नेताजी की अस्थियां लेकर अखिलेश प्रयागराज गए, साथ में हैं चाचा शिवपाल समेत परिवारीजन


इटावा, । समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थि विसर्जन लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव चार्टर्ड विमान से स्वजन के साथ सैफई हवाई पट्टी से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इससे पहले वह सोमवार हरिद्वार जाकर अस्थिविसर्जन कर चुके हैं।

यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एवं रक्षा मंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) नेताजी का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल में हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम सैफई में पारिवारिक भूमि पर किया गया था और पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। बीते सोमवार को उन्होंने नेताजी की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार जाकर गंगा नदी में किया था। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव व चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) समेत परिवारीजन मौजूद रहे थे। इसके बाद प्रयागराज में भी बुधवार को संगम में अस्थि विसर्जन करने की तैयारी थी।

इसी क्रम में बुधवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav) पिता की अस्थियों का कलश लेकर प्रयागराज के लिए घर से निकले। वह स्वजन के साथ सैफई हवाई पट्टी से चार्टर्ड विमान से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वहां पर वह संगम तट पर पिता की अस्थियां विसर्जित करेंगे। उनके साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav), आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, अनुराग यादव सहित परिवार के करीब एक दर्जन लोग गए हैं। नेताजी की अस्थियों के विसर्जन के बाद बुधवार की शाम सभी सदस्य सैफई वापस लौट आएंगे।