News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली

नेपाल में ‘जल प्रलय’ : बादल फटने से सिंधुपाल चौक में आई बाढ़, तीन भारतीय समेत 23 लोग लापता,


  • नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ के कारण कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मध्य नेपाल में बादल फटने की आशंका के चलते पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया है। इलाके में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने मुख्य बाजार चौक से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक स्थानीय स्कूल में शरण ली है। वहीं, सिंधुपाल चौक में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों के बहने की संभावना जताई जा रही है।

बादल फटने से 26 लोग लापता
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन भारतीय समेत इसमें 23 लोग लापता हो गए हैं। इसमें चीनी लोग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मध्य नेपाल में पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। गुरुवार की सुबह सिंधुपाल चौक में अचानक बादल फट गया। जिसमें 26 लोग लापता हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है।

कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री शेर बहादुर तमांग ने कहा कि मेलम्ची और इंद्रावती नदियों में आई बाढ़ में 30 से ज्यादा लोग लापता हैं। बाढ़ ने मेलम्ची पेय जल आपूर्ति परियोजना टिम्बू बाजार, चनाउत बाजार, तालामारंग बाजार और मेलम्ची बाजार में बांध को भी नुकसान पहुंचाया है।