News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra : एकनाथ शिंदे ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की


नई दिल्ली, महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उधर, महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं और विधायकों ने मातोश्री पहुंचकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। वहीं, शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कल सीएम उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था। हम किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था। हम अभी भी शिवसेना में हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना और उनका अपमान करना हमारा इरादा नहीं है। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे आज महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

  • 03:55 PM, 30 Jun 2022

    राजभवन पहुंचे शिंदे-फडणवीस

    भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंच गए हैं। वह राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

  • 03:43 PM, 30 Jun 2022

    फडणवीस से मिले एकनाथ शिंदे

    एकनाथ शिंदे ने आज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की।

  • 03:36 PM, 30 Jun 2022

    राजभवन के लिए रवाना हुए फडणवीस-शिंदे

    एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं।

  • 03:23 PM, 30 Jun 2022

    उद्धव ठाकरे से मिले कांग्रेस नेता

    महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और विधायकों ने आज मुंबई के मातोश्री में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने कल राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • 03:20 PM, 30 Jun 2022

    देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे

    गोवा से मुंबई पहुंचे एकनाथ शिंदे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात जारी है।

  • 03:07 PM, 30 Jun 2022

    एकनाथ शिंदे गोवा से पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट

    महाराष्ट्र शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे।

  • 02:18 PM, 30 Jun 2022

    महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोले सीएम भूपेश बघेल

    महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। साम-दाम, दंड-भेद के माध्यम से सरकार गिराने में वो (भाजपा) लगे थे और उसमें उनको सफलता मिली। मुझे लगता है कि ये प्रजातंत्र के लिए उचित नहीं है।