Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

नैनीताल में 10 अगस्त से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा


नैनीताल: Congress Bharat Jodo Yatra आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस प्रत्येक जिले में 75-75 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिले में यात्रा नौ अगस्त को हल्द्वानी से शुरू होगी और दस अगस्त को नैनीताल आएगी। इस दौरान नैनीताल क्लब से यात्रा शुरू होकर मल्लीताल बाजार, माल रोड, तल्लीताल बाजार, धर्मशाला तल्लीताल में समाप्त होगी।

भाजपा पर हमला

बुधवार को नैनीताल क्लब में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भाजपा का नाम नहीं लेते हुए तंज कसा कि जो संगठन सालों से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया, वह अब हर तिरंगा फहराने की बात कर रहे हैं।

जबकि आजादी के पर्व पर हर भारतीय अपने घर पर तिरंगा लगाता है। उन्होंने कहा कि देश में सर्वधर्म संभाव तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

गूंजेगा आजादी का तराना

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि सभी कांग्रेसजन दस अगस्त को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए आजादी के गीत गाते हुए यात्रा में शामिल होंगे। बैठक में पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, कमलेश तिवारी, मनमोहन कनवाल, दीपक रुवाली, सरस्वती खेतवाल, मारुति साह, राजेश वर्मा, रूचिर साह, सभासद निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य, सपना बिष्ट्, पुष्कर बोरा, सूरज पाण्डे, मुन्नी तिवारी, त्रिभुवन फत्र्याल, अंकित चंद्रा, कमल जोशी, वीेरेंद्र बिष्ट, भावना भट्ट, पीके शर्मा आदि मौजूद थे।

तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे: सुमित

हल्द्वानी: भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) की तैयारियों को लेकर बुधवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेसियों ने बैठक की। इस दौरान हल्द्वानी विधानसभा में यात्रा के संयोजक बनाए गए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्वराज आश्रम से यात्रा निकलेगी।

जिसके बाद बाजार क्षेत्र, नवाबी रोड, डिग्री कालेज से होने के बाद नैनीताल रोड पर गांधी प्रतिमा तक पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। यात्रा प्रभारी हरेंद्र बोरा ने कहा कि हर कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इस मुहिम में शामिल होगा।

75 किमी की यात्रा

स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि 9 से 15 अगस्त तक जिले में होने वाली 75 किमी यात्रा का शुभारंभ हल्द्वानी से होगा। युवा व मातृशक्ति बड़ी संख्या में यात्रा में दिखेंगे। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को दरकिनार कर आज सांप्रदायिक सौहृार्द बिगाडऩे की कोशिश की जा रही है।

ऐसे समय में यह यात्रा जनता को जागृत करने का काम करेगी। बैठक में प्रदेश महासचिव वरुण भाकुनी, सचिव डा. मयंक भट्ट, युकां प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, नीमा भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, जाकिर हुसैन, मुन्नी पंत, जया पाठक, सीमा भटनागर अन्य लोग मौजूद थे।