Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में बढ़ रहा डेल्टा वैरिएंट का कम्युनिटी ट्रांसमिशन


वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बार न्यूजीलैंड में डेल्टा वैरिएंट का कम्युनिटी ट्रांसमिशन तेजी से बढ़ रहा है। यहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन के मामले 4 हजार के पार पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के 125 नए मामले सामने आए। इसको मिलाकर देश में डेल्टा वैरिएंट के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के 4,666 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नए कम्युनिटी संक्रमणों में सबसे अधिक न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में सामने आए। यहां सबसे अधिक 117 के पाए गए। इसके बाद वाइकाटो में दो और नार्थलैंड में छह के दर्ज किए गए। अस्पतालों में 69 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें नौ गहन देखभाल इकाइयों या उच्च निर्भरता इकाइयों में शामिल हैं।