News TOP STORIES आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल मध्य प्रदेश मनोरंजन महाराष्ट्र रांची राष्ट्रीय लखनऊ

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से फैंस और परिवार ने दी विदाई


नई दिल्ली, । कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। कॉमेडियन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने फैंस को दी थी। आपको बता दें कि 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद राजू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 41 दिनों तक उनका इलाज चला, मगर 21 सितंबर को जिंदगी के लिए जंग लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए। कल शाम ही उनके पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचा दिया गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो राजू श्रीवास्तव के घर पर उनके अंतिम दर्शन के लिए कई हस्तियां पहुंचने वाली हैं, जिसके बाद पूरे विधि विधान के साथ उन्हें विदाई दी जाएगी।