News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब

पंजाब: कई कांग्रेस विधायकों ने सोनिया को लिखा पत्र, अमरिंदर सिंह से मांग रहे इस्तीफा!


  • नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में आपसी मतभेद जारी है। कांग्रेस के 50 से अधिक विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान की तरफ से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफे की भी मांग कर दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट में भी बड़ा फेरबदल किया जा सकता है।

कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने जानकारी दी है कि चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले शनिवार को यह जानकारी दी। पता चला है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस में संकट बढ़ने के बाद अमरिंदर सिंह ने भी सोनिया गांधी से बात की और बार बार हो रहे अपने ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी जताई। सोनिया से अमरिंदर के बात करने के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि यह संकट ‘गंभीर’ है क्योंकि बहुत सारे विधायकों ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री को बदलने की मांग की है।