Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब कांग्रेस में खलबली, नवजोत सिंह सिद्धू अचानक चुनाव प्रचार छोड़ माता वैष्णो देवी रवाना


अमृतसर। दिग्गज नेताओं के क्रियाकलापों से पंजाब कांग्रेस में खलबली मची हुई है। बुधवार सुबह पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के सीएम बनने को 42 विधायकों के समर्थने के दावे के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर आई है। विधानसभा हलका अमृतसर पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को अचानक चुनाव प्रचार छोड़ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने रवाना हो गए। इसके बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राजनीति के माहिर इसे पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सुनील जाखड़, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कुर्सी को लेकर मचे घमासान के नतीजे के रूप में देख रहे हैं। सिद्धू के वैष्णो देवी जाने की पुष्टि उनके नजदीकी नेताओं ने की है।

इससे पहले सुबह पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने यह कहकर राजनीतिक खलबली मचा दी कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के त्याग पत्र के बाद उन्हें 42 विधायकों का समर्थन हासिल था लेकिन सीएम बने 2 विधायकों के समर्थन वाले चरणजीत सिंह चन्नी। सुखजिंदर सिंह रंधावा को 16 और नवजोत सिंह सिद्धू को मात्र 6 विधायकों ने अपना समर्थन दिया था।

दस निर्धारित कार्यक्रम छोड़कर माता वैष्णो देवी गए सिद्धू