Latest News खेल

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नए मैदान पर पहले बैटिंग करेगी दिल्ली कैपिटल्स


नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 23 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला यदविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में होगा। पंजाब किंग्स के नए होम ग्राउंड में पहली बार आईपीएल मैच खेला जाएगा।

नया स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा और नई पिच पर बैटर्स या गेंदबाज किसे मदद मिलेगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के फैंस का उत्साह चरम पर होगा, क्योंकि एक्सीडेंट के बाद पहली बार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान पर वापसी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत के पास है, जबकि पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के पास हैं। दोनों ही टीमें आईपीएल 2024 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करेगी।

PBKS vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, इशांत शर्मा, रिकी भुई, झे रिचर्डसन, प्रवीण दुबे, रसिख डार सलाम, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल, स्वास्तिक चिकारा

PBKS vs DC Live score : पंजाब किंग्स की पूरी टीम

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषि धवन, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायदे, विधाथ कावेरप्पा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

23 Mar 20242:53:57 PM

PBKS vs DC Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 3 बजे मल्लांपुर के इस मैदान पर टॉस प्रक्रिया के लिए उतरेंगे।

23 Mar 20242:53:02 PM

PBKS vs DC Live Score: पंजाब और दिल्ली की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कर्रन, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहार, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग11 :डेविड वॉर्नन, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश यादव, आंद्रे नॉर्खिया।

23 Mar 20242:37:34 PM

PBKS vs DC Live: दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए हैं। 3 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।

23 Mar 20242:28:09 PM

PBKS vs DC Live Updates: पंजाब किंग्स अपने नए होम ग्राउंड में खेलेगी मैच

आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स अपने नए होम ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी। पंजाब का महाराजा यदविंदर इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार कोई आईपीएल का मैच खेला जाएगा।

23 Mar 20242:26:00 PM

PBKS vs DC Live Score IPL 2024: पंजाब से होगी दिल्ली की भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मैच में आज पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 32 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 16-16 मैच जीते हैं। पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स ने दोनों मैच जीते थे।