Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

बदायूं में दो बच्चों की हत्या में दूसरे आरोपी जावेद ने किए चौंका देने वाले खुलासे


बदायूं।   दो बच्चों की हत्या के मामले में जब दूसरा आरोपित जावेद पकड़ा गया तो उसने कई ऐसी बातें बताई, जिससे पीड़ित परिवार आहत था। बच्चों के पिता विनोद का आरोप था कि पुलिस आरोपित की ही बातों को सही मानकर चल रही है।

 

इसके चलते उनके परिवार को ही अलग-अलग तरीके से घेरा जा रहा है। इसके चलते उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें व उनके बच्चों को इंसाफ नहीं मिला तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे। इसके चलते शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट दिखाई दिया।

पीड़ित के घर के पास प्रशासनिक मूवमेंट

पीड़ित परिवार के घर के आसपास पुलिस तो पहले दिन से ही तैनात है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां खड़ी कर दी गई है। पीएसी और पुलिस कर्मियों को आसपास भ्रमणशील रहने को कहा गया है लेकिन इस चेतावनी के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक मूवमेंट देखा गया। एलआइयू व अन्य खुफिया एजेंसियों के लोगों को अलर्ट देखा गया। बार बार पिता से बात की जाती रही।

खुद सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी पहुंचे। सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मंडी चौकी पर कई घंटे तक बैठे रहे। शाम को आने जाने वालों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई थी।