Latest News नयी दिल्ली पंजाब

पंजाब के घमासान में मनीष तिवारी की एंट्री, सिद्धू पर बोले- ‘वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती’


  • नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शनिवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान वाले वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के जरिए मनीष तिवारी ने सिद्धू पर तंज कसा है। कैप्शन में उन्होंने अकबर इलाहाबादी की एक पंक्ति को लिखा है, ‘हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती।’ बता दें कि पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह जारी है। राज्य में सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुट के बीच चल रही जोर आजमाइश के बीच अब मनीष तिवारी की भी एंट्री हो गई है।

दरअसल वीडियो में सिद्धू ने अपने भाषण में ईंट से ईंट बजा देने की बात कही है। अमृतसर में शुक्रवार को दिए गए अपने भाषण में सिद्धू ने कहा था,’मैंने पार्टी आलाकमान से केवल एक ही बात कही है। यदि मैं लोगों की उम्मीद पूरी नहीं करता हूं और पंजाब मॉडल को लागू करता हूं तो मैं अगले 20 वर्षों तक कांग्रेस को राजनीति में हारने नहीं दूंगा। लेकिन यदि आप मुझे निर्णय लेने नहीं देते हैं, तो ‘मैं ईंट से ईंट बजा दूंगा’…. क्योंकि दर्शनी घोड़ा होने का कोई फायदा नहीं है।’