Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

 पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत 2 साथियाें सहित गिरफ्तार


इकबाल दीप संधू /दीपक सूद, मंडी गाेबिंदगढ़, अमलाेह । Sadhu Dharamsot Arrested: विजिलेंस ब्यूराे ने पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उसके कई अन्य साथियाें काे गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पत्रकार भी बताया जा रहा है।

मंगलवार सुबह तीन बजे विजिलेंस ने साधु सिंह धर्मसोत को अमलोह उनके घर से उठाया है। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ सेे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके साथियों को मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते वन मंत्री थे।

 

पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां पर भी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा वन विभाग भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। इसमें छह अन्य के भी नाम हैं। सीएम भगवंत मान ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मंजूरी दे दी है।