Latest News पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने आधी रात में बचाई गाय की जान


रूपनगर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव के कारण लोगों की चर्चाओं में हैंं। आम लोगाें से उनके जुड़ाव को दिखाने उदाहरण लगातार मिल रहे हैं। मुख्‍यमंत्री चन्‍नी ने अपने साम‍ाजिक जुड़ाव का परिचय यहां रूपनगर में दिया। उन्‍होंने रविवार आधी रात को गढ्डे में गिरी एक गाय की जान बचाई। चन्‍नी के इस कार्य की आसपास के क्षेत्र के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हुआ यूं की मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी रविवार रात को रूपनगर जिले के चमकौर साहिब में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। कार्यक्रम के बाद रविवार आधी रात के करीब वह वापस अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्‍ते में उन्होंने देखा कि एक गाय गढ्डे में गिरी हुई है। यह देखकर चरणजीत चन्‍नी अपनी टीम के साथ वहीं रुक गए और इसके बाद उन्‍हाेंने अपने सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों की मदद से गाय की जान बचाने का कार्य शुरू करवाया। बचाव कार्य का नेतृत्व उन्होंने खुद किया।