News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब चुनाव 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया पार्टी से इस्तीफा


 गुरदासपुर। Ashwani Kumar Resign: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस काे बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस के साथ अपने दशकों पुराने रिश्ते को समाप्त कर दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सौंपा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के बाहर राष्ट्रीय हितों की बेहतर सेवा कर सकते हैं।’ बताया जा रहा है कि अश्विनी कुमार ने 46 साल के बाद पार्टी छाेड़ी है। गुरदासपुर में अश्वनी कुमार की प्रताप बाजवा से शुरू से ही लड़ाई रही है। हमेशा एक दूसरे को कोसते रहे हैं।अब जब चुनाव हैं और प्रताप बाजवा भी लड़ रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर राेचक मुकाबला हाेने के आसार हैं।

चन्नी काे सीएम फेस ऐलान करने के बाद पार्टी में गुटबाजी बढ़ी

कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक अश्विनी कुमार के इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अश्विनी कुमार किसी और पार्टी का साथ थामेंगे या नहीं इस बात पर भी स्थिति साफ नहीं है। अश्विनी कुमार ने भी किसी और पार्टी को ज्वाइन करने के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है। गाैरतलब है कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी काे सीएम फेस ऐलान करने के बाद पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई है। हालात यह है कि नवजाेत सिंह सिद्धू बहुत कम प्रत्याशियाें का प्रचार कर रहे हैं। दाे दिन पहले प्रियंका गांधी की रैली में सिद्धू ने संबाेधन करने से इंकार कर दिया था। उन्हाेंने कहा कि चन्नी से ही बुलवा लीजिए। पंजाब चुनाव में इस बार मुकाबला राेमांचक हाेने के आसार है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनावी समर में उतर आए हैं। वह रैलियाें में पीएम माेदी पर निशाना साध रहे हैं।