पटना

पटना: आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, बासा के 17 अधिकारियों का तबादला


पटना (आससे)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव में प्रमोशन किया गया है। चंचल कुमार को मुख्य सचिव के वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है। चंचल कुमार इन दिनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं अरुनिस चावला को भी मुख्य सचिव के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। अरुनिस चावला वॉशिंगटन डीसी में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में वरीय अर्थशास्त्री के पद पर अभी काम कर रहे हैं। इसके साथ पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव में पदोन्नति दी गई है।

इस बीच सरकार ने 17 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार मुंगेर के वरीय उप-समाहर्ता कुंदन कुमार को बाढ़ (पटना) का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया। तेघड़ा (बेगूसराय) के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को दलसिंहसराय (समस्तीपुर) के एसडीओ बनाया गया।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रदीप कुमार गोपालगंज सदर का एसडीओ बनाया गया। हवेली खडग़पुर (मुंगेर) एसडीओ अमिताभ कुमार को किशनगंज एसडीओ बनाया गया। सहरसा की वरीय उप-समाहर्ता कुमारी तोसी को वायसी (पूर्णिया) का एसडीओ बनाया गया। खगडिय़ा सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को औरंगाबाद सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया।

दलसिंहसराय एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार को भवन निर्माण विभाग में उप-सचिव बनाया गया।बाढ़ एसडीओ सुमित कुमार को समाज कल्याण विभाग में उप-सचिव बनाया गया। गोपालगंज सदर एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल को राजगीर में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया। वायसी एसडीओ अमरेंद्र कुमार को तेघड़ा (बेगूसराय) का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया।

किशनगंज एसडीओ शहनवाज अहमद को उदाकिशुनगंज का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया। तारापुर (मुंगेर) भूमि सुधार उप-समाहर्ता आदित्य कुमार झा को हवेली खडग़पुर का एसडीओ बनाया गया। राजगीर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमित अनुराग को खगडिय़ा सदर एसडीओ बनाया गया।