Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

लालू से लड़ना है; बिहार में नीतीश कुमार कोई फैक्टर है नहीं महागठबंधन पर सम्राट चौधरी ने साधा निशाना


, पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर महागठबंधन पर निशाना साधा है। 

इसके साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि बिहार में महागठबंधन जैसी कोई चीज ही नहीं है।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने एक साक्षात्कार में कहा कि देखिए महागठबंधन नाम की कोई चीज बिहार में है नहीं। लालू जी से लड़ना है। लालू जी से लड़ेंगे, नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में कोई फैक्टर है नहीं।

बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे। लालू की अराजकता को बिहार ने देखा है, क्योंकि नीतीश कुमार अब कोई फैक्टर नहीं हैं इसलिए बिहार की राजनीति में कोई बहुत बड़ी लड़ाई होना नहीं है।

बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पटना में हुए लाठीचार्ज और उस दौरान हुई भाजपा नेता विजय सिंह की मौत को लेकर बिहार में सियासी माहौल गर्म है।

बेंगलुरु में 17 जुलाई और 18 जुलाई को महागठबंधन की बैठक होने जा रही है। इस बीच सम्राट चौधरी के इस ताजा बयान से राजनीति के जानकार साल 2024 के चुनाव के लिए माहौल बनाने से जोड़कर देख रहे हैं।