पटना

पटना: आरडीडीई पंद्रह दिन पर, डीईओ हर हफ्ते लगायेंगे जनता दरबार


शिक्षा विभाग ने जारी किया शिड्यूल

(आज शिक्षा प्रतिनिधि)          

पटना। राज्य में प्रमंडल स्तर पर तैनात सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक एवं जिला स्तर पर तैनात सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी जनता दरबार लगायेंगे। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पंद्रह दिन पर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी हर हफ्ते जनता दरबार लगायेंगे।

शिड्यूल के मुताबिक मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक हर माह द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को, भागलपुर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक हर माह द्वितीय एवं अंतिम गुरुवार को, मुंगेर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक हर माह पहले एवं तृतीय गुरुवार को, सारण के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक हर माह 16 एवं माह के अंतिम दिन, कोशी के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक हर माह द्वितीय एवं चतुर्थ सोमवार को, दरभंगा के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक प्रत्येक माह के पहले एवं चौथे बुधवार को, तिरहुत के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक हर माह के दूसरे एवं अंतिम शनिवार को पटना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक हर माह के पहले एवं तीसरे सोमवार को तथा पूर्णिया के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक हर माह के दूसरे एवं चौथे बुधवार को जनता दरबार लगायेंगे।

इसी प्रकार भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर बुधवार को, सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, नवादा के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर गुरुवार को, लखीसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर बुधवार को, भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर बुधवार को, पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शुक्रवार को, समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर गुरुवार को, पूर्णिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर बुधवार को, जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर गुरुवार को, रोहतास के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर गुरुवार को, गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर गुरुवार को, किशनगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर बुधवार, पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर बुधवार को, खगडिय़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर मंगलवार को, शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर मंगलवार को जनता दरबार लगायेंगे।

इसी प्रकार मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर मंगलवार को, अररिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर मंगलवार को, सहरसा के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शुक्रवार को, सुपौल के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, मधेपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर बुधवार को, मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, शिवहर के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शुक्रवार को, वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर मंगलवार को, सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर मंगलवार को, कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शुक्रवार को, नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, कैमूर के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर मंगलवार को, गया के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शुक्रवार को, जहानाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, अरवल के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को, औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शनिवार को तथा पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी हर शुक्रवार को जनता दरबार लगायेंगे।