पटना

पटना: दो दर्जन से अधिक डीपीओ बदले


(आज शिक्षा प्रतिनिधि)

पटना। राज्य में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हुए तबादले में दो दर्जन से अधिक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भी बदल गये हैं। पूर्वी चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश्वर मिश्र जन शिक्षा के सहायक निदेशक, बेगूसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन शर्मा समस्तीपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लखीसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह सीतामढ़ी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बेगूसराय की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती पूनम चौधरी सीवान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, औरंगाबाद के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी पासवान सहायक निदेशक (संस्कृत), मुंगेर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार जहानाबाद के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, नवादा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार (जो राज्य अपीलीय प्राधिकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं) पटना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मधेपुरा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णनंद सदा कटिहार के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बक्सर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूपेंद्र कुमार सिंह मुख्यालय में अवकाश रक्षित पदाधिकारी, औरंगाबाद के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीनानाथ विश्वकर्मा को जहानाबाद का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, खगडिय़ा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. नजीबुल्लाह को मधुबनी का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मुंगेर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार झा ‘अनुज’ को मध्याह्न भोजन का सहायक निदेशक, शेखपुरा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह को सुपौल का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता को मधेपुरा का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाये गये हैं। मधुबनी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. इम्तियाज आलम को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में भेजे गये हैं।

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के राजेश कुमार सिन्हा को किशनगंज का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बक्सर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद चौधरी को भोजपुर का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सीतामढ़ी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड को अरवल का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सारण की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती पूनम सिन्हा (जो पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी हैं) को पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में ही कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है। रोहतास के कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी प्रसाद सिंह (बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर हैं) को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड में ही भेजा गया है।

पटना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को शोध एवं प्रशिक्षण का सहायक निदेशक, सीतामढ़ी के कार्यक्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह को समस्तीपुर जिला शिक्षा कार्यालय में अवकाशरक्षित पदाधिकारी, पटना के प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रविद्रनाथ झा को  बेगूसराय का प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास के प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद विजय को भागलपुर जिला शिक्षा कार्यालय में अवकाशरक्षित पदाधिकारी, गोपालगंज के प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह को पूर्वी चंपारण में प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सीतामढ़ी के प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शशिरंजन को मुख्यालय में अवकाशरक्षित पदाधिकारी, कटिहार के प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को गोपालगंज में प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं मुजफ्फरपुर के प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि रंजन को अररिया में प्राधिकृत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही तीन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गयी है। इनमें देवनंदन तांती, अनिल कुमार सिंह एवं  प्रकाश रंजन शामिल हैं।