पटना

पटना: धान की अधिप्राप्ति शुरू, किसानों को रजिस्ट्रेशन के लिए 15 तक समय


पटना (आससे)। राज्य में सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी सोमवार से शुरू हो गयी है। धान की खरीदारी ३१ मार्च तक चलेगा। खरीद प्रक्रिया पर नजर के लिए सहकाकरता विभाग ने आइभीआरएस एप लॉंच किया है। इसके अलावा टॉल फ्री नंबर १८००-१८००-११० होगा।

सहकारिता मंत्री सुवाष सिंह ने आइभीआरएएस एप का लॉंच करने के बाद बताया कि चालू खरीफ मौसम में ४५ लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विगत खरीफ मौसम में ३५.५८ मीट्रिक टन धान की खरीदारी हुई थी। उन्होंने बताया कि एक नवंबर से कोशी, पूर्णिया प्रमंडल के लिए में अधिप्राप्ति शुरू होगी। १० नवंबर से तिरहुत, दरभंगा एवं सारण प्रमंडल के जिलों में तथा १५ नवंबर से सभी जिलों में धान की अधिप्राप्ति शुरू कर दी जायेगी।

राज्य के किसानों विशेषकर लघु एवं सीमांत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा। कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधित किसानों से कृषि विभाग की निबंधन संख्या के आधार पर धान क्रय खरीदने की व्यवस्था की गयी है। अलग से किसानों को निबंधन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल भूमि संबंधी विवरणी अपलोड कराना होगा। धान की खरीदारी के लिए सात हजार समितियों को क्रियाशील किया गया है। रैयत किसान से २५० क्वींटल और बैर रैयत श्रेणी के किसानों से १०० क्वींटल धान खरीदने की अधिसीमा तय की गयी है। सरकार ने साधारण किस्म के धान के लिए १९४० रुपये प्रति क्वींटल तथा ग्रेड ए किस्म के धान के लिए १९६० रुपये  प्रति क्वींटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।

श्री सिंह ने बताया कि धान की नमी को सुखाने के लिए राज्य के अंदर ७७ ड्रायर स्थापित है। इसके अतिरिक्त ५७ और ड्रायर स्थापित करने की कार्रवाई चल रही है। आइभीआर सिस्टम की चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि इससे प्राप्त शिकायतों को संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारियों को ऑन लाइन माध्यम से भेजकर शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की गसी है। जिसका लगातार अनुश्रवध्ण अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर मंत्री श्री सिंह के अलवा विभागे के सचिव वंदना प्रयेसी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।