पटना

पटना: फतुहा में टॉप लाइन पाईप फैक्ट्री के नये संयंत्र का उद्घाटन


हाजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

फतुहा (पटना)(आससे)। स्थानीय औधोगिक क्षेत्र फतुहा में सोमवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और उधोग मंत्री सैयद शहनाज हुसैन ने टॉप लाइन पाईप फैक्ट्री के नये संयत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा की पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है और बिहार में उधोगों का जाल विछ रहा है। वहीं उधोग मंत्री सैयद शहनाज हुसैन ने कहा की प्रदेश में उधोग धंधा लगाने वाले उधमियों को बिहार सरकार हरसंभव मदद को तैयार है।

बिहार में लगातार उधोग धंधे लग रहे है उसी कड़ी में आज फतुहा में भी टॉप लाईन पाईप फैक्ट्री के नये संयत्र का उद्घाटन हुआ है इससे हाजारों लोगों को रोजगार और काम मिलेगा। मौके पर ई. सतेन्द्र कुमार सिंह, चेयरमैन पवन पारिवाल, डारेक्टर अंकुर पारिवाल, तनुज पारिवाल, दुष्यंत पारिवाल आदि मौजूद थे।

वहीं इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री और उधोग मंत्री का फतुहा के दरियापुर धर्म काटां के पास भाजपा के फतुहा विधानसभा के निर्वतमान भाजपा प्रत्यासी ई. सतेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश नेता वरूण सिंह,जिला महामंत्री अरविंद यादव ,महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता, भाजयूमो के विककी सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी, महामंत्री अरूण कुमार झा, महिला मोर्चा के महामंत्री पूनम केशरी, भाजयूमो अध्यक्ष अभिषेक झा,अमित शाह ,विवेक मोदनवाल,रंजना गुप्ता, प्रतिमा पाण्डेय,मनीषा कुमारी समेत कर्ई कार्यकर्ता मौजूद थे।